भारत और ग्रीस ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए पांच वर्षीय रोडमैप विकसित करने का प्रारंभिक बिंदु है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री निकोलाओस-जार्जियस डेंडियास ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद इस पर सहमति जताई।

राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में ग्रीक पक्ष से इस घोषणा का स्वागत किया कि उस देश का एक अंतरराष्ट्रीय समन्वय अधिकारी सूचना फ्यूजन सेंटर-भारतीय महासागर क्षेत्र (आइएफसी-आइओआर), गुरुग्राम में तैनात किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाया जा सके।
