जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने हालिया चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है, जिससे सत्तारूढ़ दल को संसद के निचले सदन में मजबूत बहुमत मिला है। ताकाइची ने पीएम मोदी सहित वैश्विक नेताओं के शुभकामना संदेशों का आभार व्यक्त किया और जापान को मजबूत व समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

ताकाइची की प्रचंड जीत
ताकाइची ने इसे मजबूत और समृद्ध जापान की दिशा में जरूरी कदम बताया है। बता दें कि उच्च सदन में बहुमत न होने के बावजूद चुनाव कराने का जोखिम उठानेवाली लौह महिला ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को 465 सीटों वाले सदन में 316 सीटें हासिल हुईं।
