गुजरात के वडोदरा में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी। पिता द्वारा प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर लड़की ने माता-पिता को बेहोशी की दवा खिलाई और फिर प्रेमी को बुलाकर पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, वडोदरा के पडरा गांव में 17 साल की लड़की ने अपने प्रमी के साथ मिलकर पिता शाना चवड़ा की हत्या की साजिश रची। इसके बाद रंजीत ने अपनी प्रेमिका के बाप को चाकू से गोदकर मार डाला।
बेहोशी की दवा खिलाकर प्रेमी को बुलाया
जानकारी के अनुसार लड़की ने गुरुवार की रात अपने माता-पिता के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। इसके बाद जब माता-पिता बेहोश हो गए, तो उसने रात में अपने प्रेमी को फोन किया। इसके बाद युवक अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा और अपने प्रेमिका के पिता शाना चावड़ा पर बार-बार चाकू से हमला किया, जबकि लड़की उस कमरे की खिड़की से इस घातक हमले को देखती रही जिसमें उसे बंद कर दिया गया था।
