उमर अब्दुल्ला अमृतसर में फुलकारी विमेंस के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी हिंसा, आतंकवाद और बेरोजगारी में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर को कमजोर करने का आरोप लगाया और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर जोर दिया। अब्दुल्ला ने अमृतसर के पानी की तारीफ की और फुलकारी विमेंस के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

राज्य को कमजोर करना चाहती है भाजपा
उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी जम्मू को अलग राज्य बनाकर पूरे जम्मू-कश्मीर को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स की लत बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। जम्मू-कश्मीर को अलग करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले ही लद्दाख का जहाज डुबाया गया, और अब जम्मू-कश्मीर का जहाज भी डुबोने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दे।
