संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर झूठे दावे करने के लिए कड़ी फटकार लगाई। भारतीय राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान के 27वें संशोधन पर भी सवाल उठाए, चेतावनी दी कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा, “हमारे देश (भारत) और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा है। पाकिस्तान पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर झूठे दावे कर चुका है।”

