दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 327 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें से 144 करोड़ रुपये के कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर प्रतिनिधियों से संवाद कर नए शौचालय और गलियों के सुधार सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। सरकार ने झुग्गी विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उनके क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन, पिछली सरकारों ने उन्हें केवल वोट बैंक की तरह देखा। वर्तमान सरकार उन्हें सम्मान और बेहतर सुविधाएं देना चाहती है। पिछली सरकार के मुख्यमंत्री करोड़ों के शीशमहल में रहते थे, वहीं वर्तमान सरकार जनता के संघर्षों को अपना मानकर दिन-रात उनकी सेवा में समर्पित है।
