सूरत में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने बताया कि पति द्वारा लगातार शारीरिक और यौन उत्पीड़न से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पहले उसने हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई, और जब इससे मौत नहीं हुई तो गला घोंट दिया। अंतिम संस्कार को लेकर विवाद के बाद पुलिस जांच में जहर और गला घोंटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दंपती मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया कि पति द्वारा बार-बार शारीरिक और यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद यह कदम उठाया। महिला ने आरोप लगाया है कि पति यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोलियां खाता था और उसे परेशान करता था। इससे उसे गंभीर शारीरिक चोटें आती थीं और खून भी बहता था।
