अरिजीत सिंह के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। 15 साल के करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें फैंस लगातार सुनते हैं। हालांकि, अब अरिजीत सिंह की आवाज को पसंद करने वालों का दिल टूटने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड के फेवरेट सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

अरिजीत सिंह ने अपना ये फैसला सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाया हैं। सिंगर के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखे शब्दों पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
मैं अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा- अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “हेलो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का धन्यवाद। मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बतौर प्लेबैक सिंगर अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं। ये बहुत ही शानदार जर्नी थी।”
