वन कर्मियों को दिया गया दो दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण, अवैध शिकार पर लगेगी लगाम

सिवनी, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश के सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। वन अधिकारियों और कर्मचारियों को दो दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण दिया गया और विशेष ड्रोन स्क्वॉड का गठन किया गया है।
AI तकनीक, थर्मल इमेजिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से लैस ड्रोन के जरिए अब दुर्गम वन क्षेत्रों की निगरानी, वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर और अवैध शिकार जैसी गतिविधियों की पहचान की जाएगी। इस पहल से पेंच में वन सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#पेंचटाइगररिजर्व #सिवनी #ड्रोन #वन्यजीवसंरक्षण
