डीजीपी कैलाश मकवाणा ने प्रशस्ति पत्र और डिस्क देकर किया सम्मानित

भोपाल, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश मंत्रालय (वल्लभ भवन) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान की।
सम्मान समारोह आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित हुआ। यह पुरस्कार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को असाधारण सेवा, ईमानदारी, उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाता है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#भोपाल #डीजीपीपुरस्कार #मध्यप्रदेशपुलिस #वल्लभभवन
