गायन और सृजन यात्रा के अनुभव साझा किए, भोजताल की खूबसूरती की तारीफ की

भोपाल, 28 नवंबर। प्रख्यात गायिका और बिहार के अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने अपनी गायन और सृजन यात्रा के अनुभव साझा किए। मैथिली ठाकुर ने भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता और भोजताल की भी प्रशंसा की।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#मैथिलीठाकुर #मोहनयादव #भोपाल #अलीनगर
