पंजाब लोक भवन में पारंपरिक लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भवन को पंजाबी संस्कृति के रंगों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। यह आयोजन पंजाबी विरासत और परंपराओं को जीवंत करने का एक सुंदर प्रयास था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने इस पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और हमारी सभ्यतागत मूल्यों को संरक्षित रखने में सहायक होते हैं।
