बठिंडा के मौड़ कलां स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की, मूर्ति खंडित कर सिरोपा साहिब जलाया। गुरदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में गुस्सा है, लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रविदास मंदिर के अंदर हुई इस बेअदबी की घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। श्री गुरु रविदास महाराज जी की लगी तस्वीरों के साथ भी बेअदबी की गई। इस बेअदबी का पता चलते ही पूरे इलाके में निराशा और गुस्से का माहौल पैदा हो गया।
