IndiGo fuel charge hike: इंडिगो ने 2 अप्रैल 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। ATF की कीमतों में भारी उछाल के कारण यह फैसला लिया गया है। अब दूरी के हिसाब से घरेलू उड़ानों पर ₹275 से ₹950 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹900 से ₹10,000 तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

इंडियो ने क्यों बढ़ाया किराया?
सीधी वजह है- ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल। रिपोर्ट के मुताबिक,
पिछले एक महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में एयरलाइंस की लागत बुरी तरह बढ़ गई है क्योंकि फ्यूल ही कुल ऑपरेटिंग खर्च का करीब 40% होता है।”
सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ कीमतों में सिर्फ 25% की आंशिक बढ़ोतरी (ATF price surge India) की अनुमति दी, जिससे झटका थोड़ा कम हुआ। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर पूरा असर पड़ा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है।
डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अब कितना बढ़ेगा किराया?
इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज तय किया है:
