पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में RPF ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं, जिनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी मिली।
नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद
जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 5 पुरुष, 5 महिला और 4 बच्चों के खिलाफ एक्शन लिया गया। ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद की गई। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे काम के लिए कश्मीर जा रहे थे।

