लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया।
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई।

