अनिल अग्रवाल ने उत्कल दिवस पर ओडिशा से अपने 25 साल पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि वेदांता ने राज्य में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है, जिससे कालाहांडी और झारसुगुड़ा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक क्रांति आई है।
₹1 लाख करोड़ का निवेश और बदलती तस्वीर
अनिल अग्रवाल ने बताया कि वेदांता समूह ने अब तक ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश (Vedanta Odisha Investment) किया है। खासतौर पर कालाहांडी और झारसुगुड़ा जैसे इलाकों में, जहां कभी विकास की लहर पहुंचना मुश्किल माना जाता था, आज वहां औद्योगिक क्रांति दिख रही है।

