अबू धाबी की कंपनी IHC की सहयोगी एवेनिर इन्वेस्टमेंट, भारत की सबसे बड़ी NBFC सम्मान कैपिटल में 41.5% हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है।
मिल गए 5,652 करोड़ रुपये
सम्मान कैपिटल एक लिस्टेड स्मॉलकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 12,388.57 करोड़ रुपये है। इसे इक्विटी शेयर और वारंट अलॉटमेंट के लिए आईएचसी से 5,652 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिली है और वारंट्स के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों में कंवर्ट करने पर 18 महीनों के अंदर अतिरिक्त 3,198 करोड़ रुपये मिलेंगे।

