BCCI Broadcast Engineer Ian Williams Langford Dies: आईपीएल 2026 के ब्रॉडकास्ट से जुड़े 76 साल के ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत हो गई है। उनका शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल में पाया गया।
मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड (BCCI Broadcast Engineer Ian Williams Langford Death) के तौर पर हुई है, जिन्हें मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उनके कमरे में मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच खत्म होने के बाद इयान अपने कमरे (नंबर 2715) में वापस आए थे और 30 मार्च को उन्हें मृत पाया गया।

