हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। नेपाली मूल के एक परिवार पर कहर टूटा, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे का शव मिला है। आशंका है कि 8-9 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। जलती अंगीठी घर में ले जाने और कई सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रशासन और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
