पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सिंध प्रशासन पर कराची और अन्य हिस्सों में रात भर छापेमारी कर 180 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि यह कार्रवाई सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर की गई, लेकिन वास्तव में यह आठ फरवरी के नियोजित विरोध प्रदर्शन को विफल करने और राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

बदले की कार्रवाई
पीटीआई के केंद्रीय सूचना विभाग ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को एमपीओ के तहत एक महीने की निवारक हिरासत में रखा गया है। पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया और आरोप लगाया कि आगामी विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए प्रांत भर में गिरफ्तारियां की गईं। (समाचार एजेंसी एएनाइ के इनपुट के साथ)
