भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियों में हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी की है कि अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन सकते हैं। पोंटिंग का मानना है कि उनका अनुभवहीन होना भारत के लिए सकारात्मक है, जिससे टीम इंडिया को खिताब जीतने में मदद मिलेगी। अभिषेक इस समय टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से आठ मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी और खिताब जीतने की कोशिश करेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना खिताब बचाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और इसका एक बड़ा कारण अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज है।
