अमृतसर। हेरोइन और हथियारों की तस्करी करने वालों को काबू करने के लिए अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार की रात रेल अलर्ट जारी कर सारे शहर में नाकाबंदी कर दी।पुलिस को सूचना थी कि तस्करों को गिरोह हेरोइन और हथियारों को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं।
इसके बाद एएसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने पुलिस टीमों को तैयार कर सारे सीमावर्ती इलाके में तैनात कर दिया। यहीं नहीं छोटे रास्तों पर भी पुलिस गश्ती पार्टियों को दौड़ाया गया। अलर्ट बुधवार की सुबह दस बजे तक भी जारी था।

