नई दिल्ली। AI का विस्तार पूरे जोरों पर है, जिससे IT कंपनियों पर दबाव है। इस बीच 3 आईटी स्टॉक्स को ब्रोकरेज फर्म ने डाउनग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने बुधवार, 24 जून को जारी अपनी हालिया रिपोर्ट में तीन भारतीय IT कंपनियों के शेयरों की रेटिंग घटा दी है। इनमें एचसीएल टेक, विप्रो और टाटा टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।
ब्रोकरेज फर्म ने इन तीनों ही कंपनियों के शेयरों के टार्गेट भी घटा दिए हैं। आइए जानते हैं नए टार्गेट।

क्या कहा जेपी मॉर्गन ने?
जेपी मॉर्गन ने कहा है कि भारत के IT सर्विस सेक्टर को मांग के मामले में अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह GenAI से आई कीमतों में गिरावट (डिफ्लेशन) और जियोपॉलिटिक्स जैसे टेक्नोलॉजी और बिजनेस साइकिल से जुड़े दबाव हैं। इसलिए, कंपनी ने HCLTech, Wipro और Tata Technologies की रेटिंग घटा दी है।
