कर्ज में डूबे मुनचुन केवट ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की साजिश रची। ससुराल से मदद न मिलने और लेनदारों के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पत्नी का गला काटते समय बड़ी बेटी के जागने पर उसने तीनों मासूमों को भी मार डाला।

वारदात में प्रयुक्त चाकू को उसने स्टेशन जाते समय रास्ते में फेंक दिया था। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपित मुनचुन ने पुलिस को बताया कि उसने पैतृक गांव पटना के मोकिमपुर निवासी मिथलेश से करीब तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा अन्य लोगों से करीब दस लाख रुपये लिए थे। कुल 13 लाख रुपये कर्ज लेकर वह ऑनलाइन सट्टे में हार चुका था।
