प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया के संघर्ष पर चर्चा हुई। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति और इजरायल के पीएम नेतन्याहू से बात कर तनाव कम करने पर जोर दिया।

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।
