3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा और सूतक भी मान्य होगा।

धार्मिक मत है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और महादेव के नामों का मंत्र जप करने से मायावी ग्रह की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है। वहीं, ग्रहण के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न और धन का दान करें। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
