राजस्थान के डूंगरपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र लोगों को लाभान्वित करने का मामला सामने आया है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की सूचना और तथ्यात्मक जानकारी पर जिला प्रशासन ने 550 लाभार्थियों की सूची की जांच की, जिसमें 533 लाभार्थी अपात्र पाए गए, केवल 17 लाभार्थी पात्र थे।

सांसद ने इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी और जांच की मांग की। जिला कलेक्टर डूंगरपुर ने सांसद को पत्र के माध्यम से बताया कि कुल 550 व्यक्तियों की सूची मिली, जिन्हें तहसीलदार और पटवारियों द्वारा जांचा गया।
