यूजीसी के नए नियमों का विरोध तेज होता जा रहा है। बुधवार को भी कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया तो दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में जोरदार प्रदर्शन हुआ।

सबसे ज्यादा विरोध उत्तर प्रदेश में हो रहा है
इस मुद्दे को लेकर सबसे ज्यादा विरोध उत्तर प्रदेश में हो रहा है। लखनऊ स्थित केजीएमयू में चिकित्सकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा, इलाज करते समय हम मरीज की जाति नहीं पूछते हैं। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया।
