यमुना प्राधिकरण जल्द ही श्रमिक वर्ग के लिए 40 वर्गमीटर के आवासीय भूखंडों की योजना लाएगा, जिसमें लगभग आठ हजार भूखंड शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, सेक्टर पांच में भी नई आवासीय योजना की तैयारी है।
40 मीटर के 8000 भूखंड आवंटित करने का लक्ष्य
श्रमिक वर्ग के लिए बोर्ड से अनुमति के बावजूद यीडा अभी तक भूखंड योजना नहीं निकाल सका है। इसमें चालीस वर्गमीटर के तकरीबन आठ हजार भूखंड आवंटित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सेक्टर पांच में आवासीय व सोसायटी आदि के लिए भूखंड योजना भी निकाली जा सकती है।

