भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर का पाकिस्तान में निधन हो गया है। उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई, जिसका सटीक कारण अज्ञात है।
प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के आधिकारिक चैनल ने बताया कि अनवर का अंतिम संस्कार सोमवार को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जामिया मस्जिद उस्मान वाली में हुआ है। हालांकि, उसकी मौत का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
जैश-ए-मोहम्मद में थी खास भूमिका
खबरों के मुताबिक, अनवर मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था। उसने जैश-ए-मोहम्मद में अहम भूमिका निभाई और इस आतंकी संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय रूप से शामिल था।
इससे पहले मसूद अजहर ने पिछले साल दावा किया था कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की लक्षित हवाई हमलों में उसके परिवार के 10 सदस्य और उसके चार सहयोगी मारे गए थे।
