सरकार ने बताया कि देश में घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी परिवहन के लिए 100% प्राकृतिक गैस उपलब्ध है, और लगभग 95% एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन हुई है। पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त भंडार है।
यहीं नहीं, देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि देश में वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध हैं।

