राजस्थान के दौसा जिले में स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां दर्शन करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का रहस्य
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भूत-प्रेत बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बालाजी महाराज भक्तों की मदद करते हैं। यह मंदिर राजस्थान के जिले दौसा में है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर में जो बालाजी भगवान की प्रतिमा है, उसे किसी ने बनाया है बल्कि प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई है।

