दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अदालतों को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को मैसूरु, कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनिवास ने कम समय में कई धमकी भरे ईमेल भेजकर दहशत फैलाई थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो मैसूरु के ब्रिंदावन लेआउट, सेकंड फेज, सिक्स्थ क्रॉस स्थित एक मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह कम समय में कई धमकी भरे ईमेल भेज रहा था, जिसमें विस्फोट की चेतावनी दी जाती थी, जिससे विभिन्न संस्थानों में अफरा-तफरी मच गई।

