अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में दूसरे वीकेंड में भी धमाल मचाया है।
दूसरे रविवार को धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ाया है। आइए जानते हैं कि 29 मार्च को अभिनेता रणवीर सिंह की मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

धुरंधर 2 ने मचाया धमाल
बीते सप्ताह गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में एंट्री मारने वाली धुरंधर 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। जो रिलीज के 11वें दिन तक जारी रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे संडे को धुरंधर द रिवेंज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 70 करोड़ कारोबार कर लिया है।
