अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्हें दूसरे देशों पर सैन्य कार्रवाई करने से क्या रोकता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी ‘अपनी नैतिकता’ ही एकमात्र ऐसी चीजें हैं जो उन्हें ऐसा करने से रोक सकती हैं। ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कानून की आवश्यकता को खारिज करते हुए कहा कि वह लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते।

डोनल्ड ट्रंप को कौन रोक सकता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 8 जनवरी को प्रकाशित एक इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में सैन्य कार्रवाई करने की उनकी शक्ति पर एकमात्र रोक उनकी ‘अपनी नैतिकता’ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि क्या उनकी वैश्विक शक्तियों की क्या कोई सीमा है, तब डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘हां, एक ही चीज है। मेरी अपनी नैतिकता। मेरा अपना दिमाग। यही एकमात्र चीज है जो मुझे रोक सकती है।’
