फरीदाबाद में 17 साल की एक नेशनल स्तर की महिला शूटर के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म किया। शूटर को उसकी परफॉर्मेंस के बारे में बात करने के लिए बुलाने के बाद कोच होटल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही नाबालिग शूटर को धमकाया भी गया। करीब 21 दिन सदमे में रहने के बाद शूटर ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।

कोच ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका करियर खत्म करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। वह करीब 21 दिन तक सदमे में रही। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई।
