बॉर्डर 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे ऑडियंस की उत्सुकता दोगुने स्तर पर पहुंचती जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। नेवी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले अहान शेट्टी ने बताया कि वह एक कारण से बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं।

अब हाल ही वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भारतीय नौसेना ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का किरदार निभाने वाले अहान शेट्टी ने बताया कि वह इस फिल्म की रिलीज से ज्यादा बहुत ज्यादा प्रेशर में हैं। वजह सनी देओल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करना नहीं है, बल्कि ये प्रेशर उन्हें अपने पिता की वजह से फील हो रहा है।
