नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के लिए कल मतदान होगा। इस चुनाव में 1779 अधिवक्ता शामिल होंगे। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि यदि किसी अधिवक्ता के खिलाफ दो बार एसोसिएशनों में मतदान करने की शिकायत मिलती है, तो उसकी सूचना बार काउंसिल आफ इंडिया को भेजी जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने पर तीन साल के लिये अधिवक्ता लाइसेंस निलंबित किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान तय समय सुबह दस बजे से 4 बजे तक चला तो मतगणना सोमवार को, अन्यथा मंगलवार को होगी।
