प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे 13 से 15 जनवरी तक राज्य में रहेंगे और किसानों के साथ पोंगल मनाएंगे। यह पहली बार है जब पीएम मोदी तमिलनाडु में किसानों के साथ इस पारंपरिक उत्सव में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण वोटरों तक पहुंचना और तमिल संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाना है।

यह दौरा पार्टी के लिए ग्रामीण वोटरों तक पहुंच बनाने और तमिल संस्कृति से जुड़ाव दिखाने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है। भाजपा नेता इसे चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा बता रहे हैं।
तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह दौरा खास तौर पर पोंगल के इर्द-गिर्द प्लान किया जा रहा है। पीएम मोदी किसानों के साथ उत्सव मनाकर ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करना चाहते हैं।
एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “चुनाव नजदीक आने पर किसानों के साथ पोंगल मनाना एक मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश देगा।” पार्टी का मानना है कि इससे कृषि मुद्दों पर फोकस दिखेगा और तमिल परंपराओं से जुड़ाव मजबूत होगा।
