प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। चार साल बाद भारत आए पुतिन के इस दौरे में ऊर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अमेरिका की आपत्तियों के बावजूद, भारत रूस से तेल खरीद रहा है और व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश कर रहा है। माना जा रहा है कि पुतिन, मोदी से रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात करेंगे।

मोदी ने पुतिन का किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के आगमन पर रेड कार्पेट बिछाया और पालम एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, गले लगे और फिर एक ही कार में बैठे, ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान हुआ था। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर खुशी हो रही है।” उन्होंने एयरपोर्ट की तस्वीरें भी साझा कीं।
