ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P और Fitch ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट्स जारी की हैं। जहां, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी के 2026 में 6.7 प्रतिशत, 2027 में सात प्रतिशत और 2028 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। वहीं, फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है।

एसएंडपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कम महंगाई और मजबूत श्रम बाजार ज्यादातर विकासशील बाजार में कंज्यूमर खर्च को प्रोत्साहित करता रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे अमेरिका और चीन में वृद्धि दर धीमी पड़ रही है, वैसे-वैसे उभरते बाजार अपनी मजबूती का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।
