रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें दृढ़ निश्चयी और स्पष्टवादी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी किसी भी देश के दबाव में नहीं आते और टकराव से बचते हैं। पुतिन ने डोनबास पर रूस के नियंत्रण की बात भी कही और यूक्रेन से सेना हटाने की मांग की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं।

पुतिन ने यह बात एक भारतीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही है। एक प्रश्न के उत्तर में रूसी राष्ट्रपति ने भारत को बड़ा देश बताया जिसकी राय पूरे विश्व में मायने रखती है। प्रधानमंत्री मोदी किसी भी दबाव को बड़ी आसानी से निष्प्रभावी कर देते हैं। वह टकराव वाली स्थिति भी पैदा नहीं होने देते हैं। ऐसे नेता पर भारत के लोग गर्व कर सकते हैं। यह बिल्कुल सामान्य और व्यावहारिक बात है।
