Rajnath Singh : भारत और रूस ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ बैठक में रक्षा सहयोग पर जोर दिया। माना जा रहा है कि एस-400 मिसाइल सिस्टम की नई खेप और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने आत्मनिर्भर भारत के विजन में सहयोग करने की बात कही।

किन-किन मुद्दों पर होगी बात?
समझा जाता है कि इस दौरान रूस के चर्चित एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 की नई खेप की खरीद, पांचवीं श्रेणी के फाइटजर जेट से कुछ अन्य सामरिक अधिग्रहण से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से की कोई टीका-टिप्पणी नहीं की गई और शुक्रवार को दोनों राष्ट्रों के प्रमुखों के बीच होने वाली 23वीं सालाना शिखर वार्ता के लिए जब पीएम मोदी तथा राष्ट्रपति पुतिन मिलेंगे तो सामरिक सहयोग के इन प्रस्तावों की दशा-दिशा तय होगी।
