ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करने वाले बदमाश अजय नाथ को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। बदमाश के पास से चोरी की बाइक और मिर्च पाउडर बरामद हुआ। उस पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, दादरी में अवैध खनन पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया और 33 वाहनों पर कार्रवाई हुई।

पुलिस टीम जलपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर सवार संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस टीम ने युवक को रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार हबीबपुर की तरफ भागने लगा। पीछा करने बाइक फिसलकर गिरने से स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया।
