दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वाहन निर्माताओं और ऐप-आधारित कैब कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस बैठक में दिल्ली में एक महीने के भीतर शेयर टैक्सी सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। सरकार निजी ईवी को टैक्सी सेवा में शामिल करने और महिला चालकों को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई ईवी नीति और सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग स्टेशनों पर भी चर्चा हुई।
ईवी वाहन को बढ़ावा देने के लिए वाहन निर्माता और एप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रभावी तंत्र विकसित करेगी। उम्मीद है कि एक माह के अंदर दिल्ली में शेयर टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी।+

