केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि एनपीएस या यूपीएस के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि कुछ राज्यों ने OPS को फिर से शुरू किया है, लेकिन NPS में जमा कॉर्पस लौटाने का कोई प्रावधान नहीं है। सरकार ने UPS के लाभों की जानकारी दी, लेकिन वेतन से कटे योगदान को लौटाने का प्रावधान नहीं है।

लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (pankaj chaudhary) ने कहा, “केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए OPS को बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जो एनपीएस या यूपीएस के तहत कवर हैं।” सरकार के इस बयान से साफ हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को OPS की उम्मीद फिलहाल नहीं रखनी चाहिए।
