Border 2 Teaser : अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 की टीजर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस बार बॉर्डर 2 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक जंग की कहानी दर्शायी जाएगी।

कब रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर
लंबे समय से बॉर्डर 2 का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। इस वॉर ड्रामा मूवी का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि बॉर्डर के पुराने निर्देशक जेपी दत्ता, निधि सिंह और भूषण कुमार बॉर्डर 2 के निर्माता हैं। ये एक मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की जंग को दिखाया जाएगा। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टी सीरीज के तरफ से सोमवार को मूवी के टीजर को रिलीज किए जाने की आधिकारिक जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है।
