दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगे, जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, वहीं कांग्रेस ने इन नारों से खुद को अलग करते हुए इन्हें पार्टी की सोच से बाहर बताया।

‘6 पीढ़ी के बाद हो गया था मुगलों का अंत’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नारेबाजी की निंदा करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस का हश्र भी मुगलों जैसा होने जा रहा है। वे लगातार ऐसी बातें कर रहे हैं, जिससे उनके इतिहास के पन्नों में दफ्न होने की स्थिति बनती जा रही है। जैसे छह पीढ़ी के बाद मुगलों का अंत हो गया, उसी प्रकार कांग्रेस का नेतृत्व भी नेहरू परिवार के छह लोग कर चुके हैं। इस क्रम में राहुल गांधी छठवें हैं, जो सत्ता सुख भोग रहे हैं।
