पंजाब में ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार एक्ट, 2026’ लागू होने का सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों ने स्वागत किया है। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और बलजीत कौर ने इसे ऐतिहासिक बताया, जबकि आप नेताओं ने इसे गुरु साहिबान की शान की रक्षा में अहम कदम कहा।
उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर पास हुआ बिल अब ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार एक्ट, 2026’ के तौर पर लागू हो गया है। मैं न सिर्फ सिखों को बल्कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में आस्था रखने वाले सभी धर्मों के लोगों को बधाई देता हूं।

